नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बुधवार को संसद में बताया कि अचानक आई बाढ़ के तुरंत बाद नेपाली सेना का पहला हेलिकॉप्टर रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया था.
बाढ़ प्रभावित इलाकों में मची अफरातफरी के बीच, नेपाल सेना के प्रवक्ता राजाराम बस्नेत ने कहा कि सरकार को बाढ़ से हुए नुकसान की सही स्थिति की पहली जानकारी हेलिकॉप्टर के जरिए मिली.
बस्नेत ने बीबीसी से कहा “पहले दिन हमारे चार हेलिकॉप्टर तुरंत उड़ान भरने लगे. एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर 20 डॉक्टरों की टीम को लेकर गया और सुबह 11:30 बजे वहां एक मेडिकल बेस बनाया गया.”
उन्होंने कहा, “नेपाल में इतने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया. इतने छोटे हवाई क्षेत्र में एयर बेस बनाकर इस तरह का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन पहली बार चलाया गया.”